अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अलर्ट मोड पर Punjab government, सीएम मान बोले-जहां भी जरूरत है वहां सुरक्षा बढ़ाई जाएगी

On: April 24, 2025 12:19 PM
Follow Us:
Punjab government
---Advertisement---

चंडीगढ़ – पहलगाम में आतंकी हमले के बाद Punjab government  के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने आवास पर बुधवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। आतंकी हमले की निंदा करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Punjab government का बजट सत्र आज से, हंगामे के आसार

Punjab government मुख्यमंत्री ने इस हमले को कायराना बताया और कहा कि दहशत फैलाना आतंकियों का काम है लेकिन हमारी सुरक्षा एजेंसियां काफी मुस्तैद हैं।

उन्होंने कहा कि आज सभी स्थलों की समीक्षा की गई है और जहां-जहां भी जरूरत है वहां पर इसे बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब के जो लोग भी वहां फंसे हैं, उन्हें पर्यटन विभाग पठानकोट के रास्ते घर पहुंचाएगा। वहीं, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Punjab government दहशत फैलाना आतंकियों का काम है लेकिन हमारी सुरक्षा एजेंसियां काफी मुस्तैद हैं

हम जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में हैं और खुफिया जानकारी साझा की जा रही है। हम पंजाब को पूरी तरह सुरक्षित रखेंगे। पंजाब के डीजीपी ने बताया कि हमारी तरफ से एंटी ड्रोन सिस्टम जल्दी ही लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि अब सीमा पार बैठे लोगों के पास हमारे यहां आतंक फैलाने का एक ही तरीका है। वहीं, पाकिस्तान ऐसा कर प्रॉक्सी वार लड़ रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!