अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab government ने बिजली की दरें घटाई, 600 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा पूरा

On: March 31, 2025 7:19 AM
Follow Us:
Punjab government
---Advertisement---

अमृतसर। Punjab government के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शनिवार को अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बिजली दरों में कमी कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि नई टैरिफ दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी, जिसमें बिजली की दरों को कम किया गया है।

इसके साथ ही एक करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं बढ़ाया गया है।

Punjab government का बजट सत्र आज से, हंगामे के आसार

मंत्री ने कहा, “Punjab government लंबे समय से लोगों के हित में फैसले ले रही है ताकि बिजली उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो। पिछले तीन वर्षों से राज्य के लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, जो आम आदमी पार्टी सरकार का जनता से किया गया वादा था और इसे पूरा किया जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि बिजली की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने गोइंदवाल में एक बड़ा थर्मल पावर प्लांट भी खरीदा है।

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि 2025-26 के लिए नई टैरिफ दरों में वाणिज्यिक कनेक्शनों की दरें कम की गई हैं और उद्योगपतियों को 10 रुपये प्रति किलोवाट की कटौती का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा, “बिजली विभाग को 311.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जिसके चलते हमने टैरिफ दरों में कमी की है।”

Punjab government पिछले तीन साल में सरकार ने बेहतरीन काम किया

उन्होंने Punjab government के हालिया बजट को लोकहितैषी और सराहनीय कदम करार देते हुए कहा कि पिछले तीन साल में सरकार ने बेहतरीन काम किया है और अगले दो साल में यह गति और तेज होगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और बिजली दरों में कमी इसका एक बड़ा उदाहरण है।

पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरों में कटौती की घोषणा की है, जिसे भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए एक तोहफे के रूप में पेश किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!