अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पंजाब कैबिनेट का किसान आंदोलन को समर्थन, डल्लेवाल बोले- डर है President’s rule न लग जाए

On: December 26, 2024 2:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संगरूर। Farmers Protest, President’s rule : न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित कई मांगों को लेकर आंदलन कर रहे किसानों के हौसले अभी भी बुलंद हैं। इसी कढ़ी में मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर 30 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कैबिनेट के अन्य आठ मंत्रियों के साथ मिलने पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने डल्लेवाल से कहा कि उनकी यह लड़ाई पूरे देश के किसानों की है। पंजाब सरकार व हर एक पंजाबी इस आंदोलन में उनके साथ है।
‘अब डल्लेवाल अनशन छोड़ दें’
उन्होंने कहा कि डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठे हुए लंबा समय हो चुका है, उनकी सेहत लगातार खराब होती जा रही है। वे चाहते हैं कि डल्लेवाल अनशन छोड़ दें। अगर वे अनशन नहीं तोड़ना चाहते तो कम से कम चिकित्सा सुविधा लेते रहें ताकि उनके शरीर को नुकसान न पहुंचे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!