fbpx

Punjab के गुरदासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चली गोलीबारी में चार लोगों की मौत

Punjabके गुरदासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। एसएसपी अश्विनी गोटियाल ने  इस घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

 

Punjab श्री हरगोबिंदपुर के विठवां गांव में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।

गोलीबारी में दोनों गुटों के दो.दो लोगों की मौत हुई है। एक गुट के दिलशेर सिंह और बलजीत सिंह और दूसरे ग्रुप के निर्मल सिंह और बलराज सिंह की मौत हो गई है। गोलीबारी में कई लोग जख्मी भी हुए हैं जिनका इलाज अमृतसर के अस्पताल में किया जा रहा है।

Punjab : लुधियाना में बीच सड़क शिवसेना नेता पर तलवार से हमला, दो निहंग गिरफ्तार

खेत में पड़ी पानी की खाल को लेकर सालों से चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी में भी गोली लगी है।

 

श्री हरगोबिंदपुर Punjab पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टर एकमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास गांव विठवां से दो लोग मृत और दो लोग घायल अवस्था में आए हैं। देखने से ऐसा लगता है कि चारों लोगों को गोलियां लगी हैं। जांच के बाद पता लगेगा कि मौत के पीछे की वजह क्या है। मृतकों के परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

दोनों गुटों ने एक.दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया। दोनों गुटों के लोग आपस में रिश्तेदार हैं। इस घटना के बाद दोनों घरों में मातम छाया हुआ है। दोनों गुट के परिवार अब इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

 

 

Leave a Comment