अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab : लुधियाना में बीच सड़क शिवसेना नेता पर तलवार से हमला, दो निहंग गिरफ्तार

On: July 8, 2024 7:56 PM
Follow Us:
Punjab : लुधियाना में बीच सड़क शिवसेना नेता पर तलवार से हमला, दो निहंग गिरफ्तार
---Advertisement---

Punjab के लुधियाना में शुक्रवार को दिन.दहाड़े चार अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना के एक नेता पर तलवारों से हमला कर दिया था जिसके बाद संदीप थापर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस मामले का लुधियाना पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है उन्होंने बताया कि आरोपियों को फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार किया गया है

 

Punjab पुलिस ने बेहद तकनीकी जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है

सीपी कुलदीप चहल ने कहा कि पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से दो निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है और एक अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है सीपी ने बताया कि निहंगों को फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार किया गया है साथ ही पुलिस ने स्कूटर भी बरामद कर लिया है कुलदीप चहल ने बताया कि पुलिस ने बेहद तकनीकी जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है

सीपी ने बताया कि संदीप थापर के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी बचाव करने के बजाय एक तरफ हट गया था वहीं हमले के बाद निहंग संदीप का स्कूटर लेकर भाग निकले अगर सुरक्षाकर्मी भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि उसके पास रिवॉल्वर थी लेकिन निहंगों ने उसे छीन लिया था

 

Punjab की बेटी ने अपने परिवार और पंजाब का नाम रोशन किया

 

Punjab लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की

Punjabहिंदू नेताओं ने आज लुधियाना बंद का ऐलान किया है हिंदू नेताओं ने कहा कि अगर सभी आरोपी नहीं पकड़े गए तो पूरे पंजाब में प्रदर्शन किया जाएगा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस घटना की निंदा की है उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून मजाक बन गया है

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!