अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab के मोगा में नशा तस्कर गिरफ्तार, चार करोड़ का माल बरामद

On: April 22, 2025 11:54 AM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

मोगा। Punjab के मोगा में पुलिस ने ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत रविवार को नशीली दवाइयों की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। इस मामले में भीमनगर, मोगा निवासी विक्की उर्फ विजय अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी अजय गांधी के नेतृत्व में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी विक्की कार से नशीली दवाइयों की सप्लाई करने जा रहा है।

Punjab में अमृतपाल सिंह को CM बनाने की तैयारी, पार्टी ने 2027 के लिए बनाया उम्मीदवार

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से कुछ मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुईं।
आगे की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसके पास एक गोदाम है, जहां भारी मात्रा में अवैध दवाइयां रखी गई हैं। पुलिस ने छापेमारी कर उस गोदाम से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां और लिक्विड मेडिकेशन जब्त किए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बरामद दवाइयों की कुल कीमत चार करोड़ रुपए से अधिक है।

Punjab पुलिस की पूछताछ में आरोपी कोई वैध ड्रग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। फिलहाल पुलिस ने विक्की को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी नशीली दवाएं कहां से लाता था और किन-किन इलाकों में सप्लाई करता था।

Punjab यह कार्रवाई मोगा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि

एसएसपी अजय गांधी ने कहा, “यह कार्रवाई मोगा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हम नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करेंगे और इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेंगे।” उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार समाज को नशा मुक्त बनाने में जुटी हुई है। भगवंत मान की सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई है। पुलिस ने अब तक कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके घर भी तोड़े गए हैं, ताकि आगे से कोई भी तस्कर ऐसा न कर सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!