सोनीपत। Professor Ali Khan : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी करने के आरोपित अशोका यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को जुडिशियल मजिस्ट्रेट आजाद सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करना बहुत जरूरी : Pyare Zia Khan
इस दौरान सरकारी वकील अनुज मलिक ने कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग की। सरकारी वकील ने तर्क दिया कि अभी Professor Ali Khan का मोबाइल और लैपटॉप रिकवर किया गया है जिसे सील करने के बाद जांच के लिए पंचकूला भेजा गया है। इसकी जांच के लिए समय चाहिए। साथ ही Professor Ali Khan और उनकी पत्नी का ओरिजिनल पासपोर्ट भी चाहिए जबकि उनके वकीलों की ओर से अभी फोटो कॉपी उपलब्ध करवाई है।
विदेश यात्राओं के बारे में करनी है पूछताछ- सरकारी वकील
सरकारी वकील ने आगे कहा कि प्रोफेसर अली खान ने 40 देशों की विदेश यात्राएं की हैं जिनके संबंध में पूछताछ करनी है। उनके मोबाइल से विदेश में कॉल की जाती रही है जिसका उत्तर भी मैच करना है उसकी भी जांच की जानी है। वहीं, प्रोफेसर अली खान की ओर से पेश हुए उनके वकील एडवोकेट कपिल देव और 10-12 अन्य वकीलों ने अपने तर्क रखे। उन्होंने कहा कि पुलिस 2 दिन में उनका मोबाइल और लैपटॉप रिकवर कर चुकी है।
अस्पताल में भर्ती हैं Professor Ali Khan की पत्नी
पासपोर्ट और प्रोफेसर अली खान के दो बैंक खातों की डिटेल उनको उपलब्ध करवाई जा चुकी है। प्रोफेसर अली खान की पत्नी गर्भावस्था के अंतिम दौर में हैं। प्रोफेसर की पत्नी को देखभाल की जरूरत है। वह अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए रिमांड न बढ़ाई जाए।

