अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा सरकार करे ‘आप’ के स्वास्थ्य मॉडल का अध्ययन : Priyanka Kakkar

On: April 29, 2025 11:38 AM
Follow Us:
Priyanka Kakkar
---Advertisement---

नई दिल्ली। आप  की मुख्य प्रवक्ता Priyanka Kakkar ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दिल्ली की जनता पर “आयुष्मान भारत स्कैम” थोप दिया है। आम आदमी पार्टी  ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की तीखी आलोचना की है।

Priyanka Gandhi पर टिप्पणी: बिधूड़ी ने मांगी माफ़ी, लेकिन दी सफाई

Priyanka Kakkar ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में आयुष्मान भारत योजना में गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को अस्पतालों में उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।

योजना का लाभ केवल तब मिलता है, जब मरीज को अस्पताल में भर्ती किया जाए, जबकि आम बीमारी या नियमित चेकअप के लिए इसकी कोई सुविधा नहीं है।

Priyanka Kakkar ने कहा कि इसके विपरीत, अरविंद केजरीवाल सरकार के समय ओपीडी से लेकर ऑपरेशन तक का पूरा इलाज सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त होता था। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि कुछ मुट्ठी भर लोगों को योजना का लाभ देने के नाम पर करोड़ों रुपए के कार्यक्रम आयोजित कर जनता का पैसा बर्बाद किया गया।

उन्होंने कहा, “भाजपा को चाहिए कि वह केजरीवाल सरकार के स्थापित हेल्थ मॉडल का अध्ययन करे और चाहे तो उसका नाम बदलकर ही सही, उसे लागू करे।”

Priyanka Kakkar ने कहा कि हरियाणा जैसे भाजपा शासित राज्य ने भी आयुष्मान भारत योजना में पाई गई अनियमितताओं के चलते इसे लागू करने से इनकार कर दिया था। ऐसे में दिल्ली में जबरन इस योजना को थोपना दिल्लीवासियों के साथ अन्याय है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या 10 लाख रुपए के बीमा से कैंसर या बायपास सर्जरी जैसे महंगे इलाज की भरपाई संभव है? भाजपा अपनी झूठी वाहवाही के लिए कुछ आयुष्मान कार्ड बांटकर जनता को गुमराह कर रही है।

Priyanka Kakkar भाजपा ने अपनी तुच्छ राजनीति के चलते उस शानदार मॉडल को ध्वस्त कर दिया

उन्होंने कहा, “केजरीवाल सरकार ने सच्चे दिल से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को सुधार कर एक बेहतरीन स्वास्थ्य मॉडल खड़ा किया था, जिसकी सराहना दुनिया भर में हुई। भाजपा ने अपनी तुच्छ राजनीति के चलते उस शानदार मॉडल को ध्वस्त कर दिया है।” उन्होंने भाजपा से आग्रह किया कि वह राजनीति से ऊपर उठकर आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य मॉडल का अध्ययन करे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!