Pride of Excellence Awards-मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल): मनोरंजन जगत के बहुचर्चित और भव्य अवॉर्ड समारोह “प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 – सीजन 4” (Pride of Excellence Awards) की तैयारियां मायानगरी मुंबई में जोरों-शोर से चल रही हैं। इस खास और प्रतिष्ठित अवसर पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सीनियर एवं अनुभवी अभिनेता गिरीश थापर (Girish Thapar) ‘चीफ गेस्ट’ (Chief Guest) के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
दमदार अभिनय से बनाई है खास पहचान
गिरीश थापर फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बेहद सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने लंबे और सफल करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियलों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है।
अपने गहरे अनुभव, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और प्रभावशाली अभिनय के कारण उन्होंने इंडस्ट्री में एक सम्मानजनक और मजबूत पहचान बनाई है। उनके द्वारा निभाए गए विभिन्न किरदार दर्शकों के बीच हमेशा से काफी लोकप्रिय रहे हैं और उन्होंने अपनी कला से हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया है।
‘सीजन 4’ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां
आयोजकों का मानना है कि गिरीश थापर जैसे वरिष्ठ और अनुभवी कलाकार का इस मंच से जुड़ना इस कार्यक्रम के महत्व और प्रतिष्ठा को और भी ऊंचाई देने वाला है।
गौरतलब है कि ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स’ के पिछले तीनों सीज़न बेहद सफल और शानदार रहे हैं। अब इसके ‘सीजन 4’ को पहले से भी ज्यादा भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। गिरीश थापर की मौजूदगी निश्चित रूप से इस अवॉर्ड समारोह को और भी गरिमामयी और यादगार बनाने वाली है।

