अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांग्रेस पर भड़कीं Preity Zinta; ‘लोन माफी’ की फेक न्यूज फैलाने पर बोलीं- ‘किसी को नहीं बख्शूंगी’

On: February 25, 2025 8:27 PM
Follow Us:
Preity Zinta
---Advertisement---

Preity Zinta: बॉलीवुड अभिनत्री प्रीति जिंटा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री को लेकर किए सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उनपर दूसरा विवाद गहराया है। ये विवाद उनके 18 करोड़ रुपए के लोन माफी को फैली खबरों को लेकर है। अब प्रीति जिंटा ने उनके बारे में फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर भड़ास निकाली है। उन्होंने कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर रिप्लाय करते हुए कहा की ‘आप लोगों को फेक न्यूज फैलाने पर शर्म आनी चाहिए’।

जब तक न कहें, EVM डेटा नष्ट न करें…चुनाव आयोग को Supreme Court का आदेश

 

 

Preity Zinta ने कांग्रेस पर लगाया फर्जी खबर फैलाने का आरोप

एक्ट्रेस ने एक्स हैंडल पर केरल कांग्रेस के उस पोस्ट पर रिप्लाइ किया जिसमें एक खबर में दावा किया गया कि प्रीति जिंटा का 18 करोड़ की लोन माफ कर दिया गया है। कांग्रेस ने दावा किया कि प्रीति जिंटा का सोशल मीडिया केंद्र की भाजपा पार्टी मैनेज करती है। केरल कांग्रेस के इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस तिलमिला गईं और उन्होंने एक्स पर अपना गुस्सा जताया।

Preity Zinta ने लिखा- “नहीं, मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद ही ओपरेट करती हूं। फर्जी खबरों को बढ़ावा देने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए है! किसी ने भी मेरे लिए या कोई लोन माफी को लेकर नहीं किया। मैं हैरान हूं कि एक राजनीतिक दल या उनका प्रतिनिधि फर्जी खबरों को बढ़ावा दे रहे है और मेरे नाम और तस्वीर का उपयोग करके घटिया खबरें फैला रहे हैं जो क्लिक चैट में फैल रही हैं।

Preity Zinta ने दूसरे पोस्ट में लिखा- मेरे बारे में चारों ओर बहुत सी गलत जानकारियां फैल रही हैं, भगवान का शुक्रिया कि सोशल मीडिया पर मैं इसपर बात कर सकती हूं। मैंने अपने पूरे करियर में देखा है कि मेरे बारे में कई बार गलत खबरें फैलाईं गई लेकिन किसी ने भी क्लैरिटी मांगने या माफी मांगने की शिष्टता नहीं दिखाई। मैं कोर्ट भी गई, मुकदमे भी लड़े, काफी सारा पैसा भी खर्च किया, जो अब भी चलते ही रहते हैं। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि उनपर कार्रवाई हो।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!