अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Poonch में सीमा पार से गोलाबारी में 15 निर्दाेष की मौत, 60 घायल

On: May 8, 2025 7:13 AM
Follow Us:
Poonch
---Advertisement---

जम्मू,: जम्मू-कश्मीर के Poonch सेक्टर में बुधवार को पाकिस्तान द्वारा भारी मोर्टार गोलाबारी और तोपखाने की गोलीबारी में एक महिला और चार बच्चों सहित कम से कम 15 नागरिक मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए।

वक्फ बिल पर विपक्ष सिर्फ अपने वोट बैंक की दुकान चला रहा : Shahzad Poonawala

 

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तान की ओर से रातभर की गई भारी गोलीबारी में Poonch सेक्टर में एक महिला, चार बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, “सीमा पार से दागे गए मोर्टार शेल के घर में फटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 13 साल की बेटी घायल हो गई।”

सीमावर्ती जिला Poonch पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। उन्होंने बताया, “Poonch सेक्टर के अन्य हिस्सों में करीब 20 लोग घायल हुए हैं और राजौरी के ठंडीकासी इलाके में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं।”

उन्होंने बताया, “पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में कई घर और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।” उन्होंने बताया कि मनकोट इलाके के अलावा भारतीय सेना ने राजौरी के कृष्णा घाटी, शाहपुर, लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा इलाकों में भी पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया।

Poonch सभी आश्रय स्थलों पर आवास, भोजन और चिकित्सा सहायता सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध

मृतकों की पहचान पुंछ के रहने वाले रूबी कौर (33), मोहम्मद ज़ैन (10), मोहम्मद अकरम (42), अमरजीत सिंह (47), मरियम खातून (7), विहान भार्गव (13), अमरीक सिंह (54), रंजीत सिंह (48), जोया खान (12), शकीला बी (41), मोहम्मद रफी (40) और मोहम्मद इकबाल (45) के रूप में हुई।

इस बीच, सेना ने पहले कहा था कि 6-7 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने से गोलाबारी समेत मनमाने तरीके से गोलीबारी की।

 

कश्मीर के कुछ हिस्सों में हालांकि, बारामुल्ला, कुपवाड़ा और उरी से भी भारी गोलाबारी की खबर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 11 बजे शुरू हुई भीषण गोलाबारी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, मौजूदा स्थिति के बीच लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए पहले से ही व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन पुंछ ने विभिन्न नामित आश्रय शिविरों में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), सहायक आयुक्त राजस्व (एसीआर), सीपीओ और तहसीलदार हवेली सहित वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने सुविधाओं की तैयारी का आकलन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित शिविर स्थलों का दौरा किया कि सभी रसद और सहायता प्रणालियाँ चालू हैं।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि इन सभी आश्रय स्थलों पर आवास, भोजन और चिकित्सा सहायता सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं, जबकि लोगों को इन सुविधाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, यदि वे स्थानांतरित होना चाहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, लड़की की मौत

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Leave a Reply