अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

छात्र को वैन में डालकर ले जाने की झूठी अफवाह पर दौड़ी पुलिस..

On: December 9, 2025 11:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

छात्र को वैन में डालकर ले जाने की झूठी अफवाह पर दौड़ी पुलिस..

बिसौली।आठवीं कक्षा के छात्र को वैन में डालकर अपहरण करने की सूचना पर कोतवाली पुलिस दौड़ गई।पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद छात्र को सकुशल अभिरक्षा में लेकर परिजनों को सौंप दिया।बाद में सामने आया कि छात्र का अपहरण नहीं हुआ था वह अपने दोस्त के साथ चला गया था।माेहल्ला कुम्हरान निवासी चौधरी सिंह का 12 वर्षीय बेटा अनमोल संविलियन स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है।

सोमवार को वह स्कूल से लौट रहा था कि रास्ते में एक वैन सवार लोगों ने उसको बैंठा लिया और चले गए।कुछ लोगों ने यह देखा ताे छात्र के अपहरण का शोर मचा दिया।छात्र के अपहरण की सूचना जैसे ही कोतवाली पुलिस को मिली तो इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और टीम को छात्र की तलाश में लगा दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला छात्रों के बीच हुए एक पुराने विवाद से जुड़ा है। हाल ही में कक्षा आठ और सात के छात्रों के बीच हुए झगड़े में आसिफ नाम का एक छात्र घायल हो गया था।आसिफ के परिजन वैन में सवार होकर दूसरे गुट के छात्रों की तलाश में आए थे।अनमोल भी आसिफ के गुट का छात्र है।इसलिए आसिफ के परिजन उसे अपने साथ ले गए, ताकि वह उस छात्र का घर दिखा सके, जिसने उनके बेटे को पीटा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। परिजनों में भी चिंता पनप गई थी।पुलिस ने छात्र अनमोल को गदरपुरा इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस आसिफ के परिजनों को भी पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।सीओ सुनील कुमार ने बताया कि यह अपहरण की घटना झूठी है।छात्रों के आपसी विवाद से संबंधित मामला है।लोगों को गलत अफवाह फैला दी थी।छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

Amroha News-कुपोषण के खिलाफ डीएम सख्त: लापरवाही पर धनौरा-गजरौला के अधिकारियों को नोटिस, दिए ये कड़े निर्देश

Amroha News- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज: कबड्डी में गंगेश्वरी और वॉलीबॉल में पपसरा का दबदबा

Amroha News-अमरोहा में माटीकला कारीगरों को मिला प्रशासन का साथ 35 कुम्हारों को बंटे इलेक्ट्रिक चाक 

Amroha News-रेहड़ी-पटरी वालों, किसानों और स्थानीय विकास के मुद्दे पर CM योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

Moradabad News-व्यापारी के अपहरण की साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरे के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!