पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोग्यम अस्पताल पर मारा छापा, ओटी और लेबर रूम सील
बदायूं।कादरचौक क्षेत्र में संचालित आरोग्यम अस्पताल पर जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान वहां पर कोई मरीज नहीं मिला, हालांकि वहां पर लेबर रूम और ओटी (ऑपरेशन थिएटेर) बना मिला। जिसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी।इस पर ओटी और लेवर रूम को सील कर दिया गया है।कादरचौक स्थित आरोग्यम अस्पताल स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत है।लेकिन यहां मानकों की अनदेखी की जा रही थी।इस तरह का मामला डीएम अवनीश राय के संज्ञान में आया।जिसके बाद में डीएम ने टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए।जिसके बाद में एसडीएम सदर मोहित कुमार,सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय और स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। टीम ने वहां पर गहनता से जांच की।अस्पताल में कई खामियां मिलीं।

ओटी, लेबर रूम का नहीं मिला पंजीकरण:-टीम ने जब छापा मार कार्रवाई की।तो उन्होंने पाया कि हॉस्पिटल में ओटी और लेबर रूम बना हुआ है।जिसका स्वास्थ्य विभाग के यहां पर कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।जिसके चलते अधिकारियों ने ओटी और लेबर रूम को सील कर दिया है।एसडीएम सदर मोहित कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कादरचौक में स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल पर छापा मारा था।वहां गहना से जांच की गई।अब रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।अग्रिम कार्रवाई डीएम के स्तर से होगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

