अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Visit Dehradun: पहली बार खुला अतिथि गृह का नया गेट, यहीं प्रधानमंत्री करेंगे जनता से मुलाकात

On: September 11, 2025 11:59 AM
Follow Us:
Dehradun News
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उनके देहरादून आगमन के मद्देनजर राज्य अतिथि गृह (स्टेट गेस्ट हाउस) तक आवाजाही के लिए पहली बार एक नया गेट खोला गया है। पीएम मोदी से मिलने के लिए आपदा प्रभावित लोग इसी नए गेट से अंदर जाएंगे। देहरादून एयरपोर्ट से स्टेट गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए यह नया मार्ग और गेट विशेष रूप से तैयार किया गया है।

PM Visit Dehradun: पंडाल में होगी आपदा प्रभावितों से मुलाकात

स्टेट गेस्ट हाउस के पास एक बड़ा पंडाल भी बनाया गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावित लोगों और आपदा वीरों से सीधे संवाद करेंगे। यह पहली बार है जब आमजन के साथ मुलाकात के लिए ऐसा विशेष आयोजन किया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे, जिसमें आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों पर चर्चा होगी।

 

Uttarakhand News : चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी की बैठक, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

PM Visit Dehradun: नया मार्ग हुआ तैयार, समय और सुरक्षा में मिलेगी राहत

स्टेट गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए पहले एयरपोर्ट टर्मिनल से पास बनवाकर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही एंट्री मिलती थी, जिससे काफी समय लगता था। अब एयरपोर्ट टोल बैरियर से पहले दाहिनी ओर कोठारी मोहल्ले की तरफ बनाया गया नया मार्ग और गेट इस प्रक्रिया को सुगम बनाएगा। इससे संबंधित विभागों के अधिकारी, आमजन और अन्य अतिथि सीधे एयरपोर्ट की बाउंड्री से बाहर ही स्टेट गेस्ट हाउस तक जा सकेंगे।

PM Visit Dehradun: पार्किंग और सुरक्षा के लिए किए गए विशेष इंतज़ाम

गेस्ट हाउस तक पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और अन्य लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए कोठारी मोहल्ले में विशेष स्थान चिह्नित किया गया है। पुलिस द्वारा जेसीबी मशीन से झाड़ियां हटाकर पार्किंग स्थल तैयार किया गया। अब नया मार्ग और गेट उपयोग में लाया जाएगा, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रबंधन अधिक प्रभावी और सुगम हो सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत! नैनीताल-चंपावत समेत 3 जिलों में ‘रेड अलर्ट’, 10 जिलों में स्कूल बंद

CM धामी की बैंकों को दो टूक: ‘युवाओं-किसानों को आसानी से दें लोन, तकनीकी कमियों पर निरस्त न करें आवेदन’

Uttarakhand Rain Update-उत्तराखंड में कुदरत का ‘रौद्र रूप’: 24 घंटे में सामान्य से 354% ज्यादा बरसे बादल, तीन जिलों में भयंकर लैंडस्लाइड!

Uttarakhand Martyrs-नम आंखों से विदाई: तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा उत्तराखंड के लाल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन कर बेसुध हुए पत्नी-बच्चे

Pauri News : उत्तराखंड में कुदरत का कहर; निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर गिरा भारी मलबा, बीच रास्ते फंसे यात्री

OYO होटल में 13 साल की नाबालिग से 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशा

Leave a Reply