नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh का देर रात निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने।
आगे कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।
पीएम मोदी ने Manmohan Singh को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश ने अपना एक सबसे विशिष्ट नेता खो दिया
On: December 27, 2024 7:59 AM

---Advertisement---
