अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

27 की मौत का होगा हिसाब, PM Modi ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग; अमित शाह आज पहलगाम जाएंगे

On: April 23, 2025 10:12 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर के ‘पहलगाम आतंकी हमले’ से पूरे देश में आक्रोश है। PM Modi एक्शन में हैं। सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर PM मोदी बुधवार (23 अप्रैल) को दिल्ली लौटे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने PM Modi को आतंकी हमले को लेकर अपडेट दिया। पीएम मोदी ने हाई लेवल की बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, NSA अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ रणनीति तैयार की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में हैं।

PM Modi से मिलने की तमन्ना, 11 साल से झाड़ू लगा रहा बुजुर्ग

 

भारत कायराना हरकत करने वालों को नहीं बख्शेगा PM Modi

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को PM Modi को फोन कर पहलगाम आतंकवादी हमले के शिकारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ट्रम्प ने हमले की निंदा की और कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। ट्रम्प ने हर संभव समर्थन की पेशकश की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन के लिए धन्यवाद किया और कहा कि भारत कायराना हरकत करने वालों को बख्शेगा नहीं। घृणित आतंकवादी हमले के अपराधियों और उनके समर्थकों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

27 लोगों की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को बड़ा आतंकी हमला हुआ। बैसारन घाटी में ‘आर्मी यूनिफॉर्म’ पहनकर आए आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक UAE और एक नेपाल का पर्यटक और 2 स्थानीय शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं। आतंकियों ने नाम पूछकर लोगों को गोली मारी। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंट फ्रंट यानी TRF ने ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply