अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi श्रीलंका यात्रा संपन्न कर भारत रवाना हुए

On: April 8, 2025 4:21 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

कोलंबो/नयी दिल्ली: PM Modi श्रीलंका की अपनी राजकीय यात्रा पूरी कर रविवार को भारत के लिए रवाना हुए।प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी यात्रा निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान करेगी। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान गर्मजोशी से स्वागत के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के प्रति आभार व्यक्त किया।

PM Modi बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा को देंगे दो बड़ी सौगातें: सीएम नायब सैनी

PM Modi  ने लिखा “मेरी यात्रा के दौरान दिखाए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं राष्ट्रपति दिसानायके, श्रीलंका की जनता और सरकार का बहुत आभारी हूं। चाहे कोलंबो हो या अनुराधापुरा, इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सभ्यतागत संबंधों की पुष्टि की है। इससे निश्चित रूप से हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गति मिलेगी।”

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक पोस्ट में कहा, “श्रीलंका की एक बहुत ही सकारात्मक राजकीय यात्रा संपन्न हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लिए रवाना हुए।” प्रधानमंत्री श्रीलंका के अनुराधापुरा से भारत के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायका के साथ भारत द्वारा सहायता प्राप्त कुछ रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया और एक प्रतिष्ठित बौद्ध मंदिर का भी दौरा किया।

PM Modi राष्ट्रपति दिसानायका के साथ वार्ता की और दोनों पक्षों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए

शनिवार को कोलंबो में PM Modi राष्ट्रपति दिसानायका के साथ वार्ता की और दोनों पक्षों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रक्षा सहयोग और त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के साथ त्रिपक्षीय समझौता भी शामिल था। इससे पहले प्रधानमंत्री बैंकॉक, थाईलैंड गए, जहां उन्होंने छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply