अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने हरियाणा निकाय चुनाव 2025 में भाजपा की शानदार जीत को सराहा

On: March 17, 2025 10:12 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

PM Modi ने हरियाणा नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत को बुधवार को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ये परिणाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के विकास कार्यों में लोगों के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति हैं।

सेंट्रल बैंकिंग, लंदन ने आरबीआई को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड के लिए चुना, PM Modi ने कहा- सराहनीय उपलब्धि

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के छह महीने से भी कम समय में सत्तारूढ़ भाजपा ने बुधवार को राज्य में नगर निगम चुनावों में भारी जीत दर्ज करते हुए महापौर की दस में से नौ सीटों पर कब्जा कर लिया।

PM Modi महाविजय में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बड़ी भूमिका रही

PM Modi  ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय के लिए हरियाणा के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार। उन्होंने कहा, यह जीत राज्य में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार के विकास कार्यों के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। मैं प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।

PM Modi ने कहा कि इस महाविजय में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply