अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने की महाकुंभ में सेवा दे रहे स्‍वच्‍छताकर्म‍ियों और पुल‍िसकर्म‍ियों की सराहना

On: February 24, 2025 7:09 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

छतरपुर। PM Modi ने रव‍िवार को छतरपुर स्‍थि‍त बागेश्‍वर धाम में एक सभा को संबोध‍ित करते हुए प्रयागराज महाकुंभ में सेवारत स्‍वच्‍छताकर्म‍ियों व पुल‍िसकर्म‍ियों की सराहना की। PM Modi ने कहा क‍ि महाकुंभ में

 

सेवा दे रहे स्‍वच्‍छताकर्म‍ियों ने एक साधक की भांत‍ि सेवा दी है। वहां जाने वाला हर एक श्रद्धालु उनकी सेवा भावना, उनकी साधना की प्रशंसा कर रहा है। वे ज‍िस मनोवेग और साधक की भांत‍ि अपने कर्तव्‍यों का न‍िर्वहन कर रहे हैं, वह अतुलनीय है। उनकी साधना के कारण ही महाकुंभ का इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्‍न होने की ओर अग्रसर है। पीएम ने कहा क‍ि अपने स्‍वच्‍छता भाइयों की सेवा की ज‍ितनी भी सराहना की जाए कम है। वे साधुवाद के पात्र हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर PM Modi ने कह डाली बड़ी बात

 

PM Modi ने महाकुंभ में चौबीसों घंटे सेवा दे रहे पुल‍िसकर्म‍ियों की भी सराहना की

 

पीएम ने कहा क‍ि पुल‍िसकर्म‍ियों ने अपनी सेवा से देश व दुन‍िया से महाकुंभ में पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं का द‍िल जीत ल‍िया है। उन्‍होंने करोड़ों लोगों को ज‍िस प्रकार संभाला व प्रशंसनीय है। पीएम ने कहा क‍ि महाकुंभ पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं में से क‍िसी को भी पुल‍िसकर्म‍ियों से कोई श‍िकायत नहीं है। महाकुंभ में तैनात पुलि‍सकर्म‍ियों ने अपने आचरण, व्‍यवहार व सेवा भावना से देश की कोट‍ि-कोट‍ि जनता को अपना मुरीद बना ल‍िया है। महाकुंभ पहुंचने वाले श्रद्धालु पुल‍िसकर्म‍ियों की सराहना करते नहीं थकते।

PM Modi

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्‍वर धाम में 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी है। यह संस्थान कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए समर्पित होगा और दावा है इससे पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र लाभान्वित होगा। पीएम मोदी दो माह में दूसरी बार बुंदेलखंड आए हैं। इससे पहले वह प‍िछले साल 25 द‍िसंबर को यहां आए थे। तब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया था।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!