PM Modi : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को असंभव को संभव बनाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मोदी देश-विदेश में करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं जो अपने आचरण से लोगों को प्रेरित करते हैं। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के भाषणों का विमोचन करते हुए कहा कि मोदी जनहित के लिए शुद्ध हृदय से कार्य करते हैं और किसी भी चीज की अपेक्षा नहीं करते।
‘नॉर्थ-ईस्ट के राज्य हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी’, अरुणाचल प्रदेश में बोले PM Modi
PM Modi की दृढ़ता ने लोगों को दिखाया है कि असंभव को संभव कैसे बनाया जा सकता है
प्रधानमंत्री के भाषणों के दो सेट का विमोचन करते हुए सोमवार को उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनहित के लिए शुद्ध हृदय से कार्य करते हैं और किसी भी चीज की अपेक्षा नहीं करते। मोदी की दृढ़ता ने लोगों को दिखाया है कि असंभव को संभव कैसे बनाया जा सकता है।

