नई दिल्ली। PM Modi आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करना शुरू किया। इस दौरान पीएम मोदी GST सुधारों को लेकर जनता को जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, इसे लेकर भी पीएम मोदी चर्चा कर सकते हैं।
PM Modi आज अरुणाचल व त्रिपुरा के दौरे पर, कहा- उत्तर पूर्व के विकास के लिए अहम दिन
बता दें, सरकार ने GST 2.0 के तहत कई उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम की है। अब सिर्फ 5% और 18% GST के दो स्लैब रखे गए हैं, जबकि 12% और 28% वाले टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया है। 12% वाले स्लैब में शामिल ज्यादातर प्रोडक्ट्स को 5% वाले स्लैब में रखा गया है।
PM Modi 28% स्लैब वाले प्रोडक्ट्स को अब 18% वाले स्लैब में रखा गया
28% स्लैब वाले प्रोडक्ट्स को अब 18% वाले स्लैब में रखा गया है। वहीं कुछ चीजों पर जीएसटी रेट को शून्य कर दिया गया है। इसका मतलब है कि 22 सितंबर के बाद इन प्रोडक्ट्स पर शून्य जीएसटी लागू होगा, जिससे ये चीजें बेहद सस्ती हो जाएंगी।

