अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कल गुजरात के दौरे पर रहेंगे PM Modi, नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स की करेंगे समीक्षा

On: September 19, 2025 7:06 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

PM Modi 20 सितंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे भावनगर में रोड शो करेंगे और जवाहर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी भावनगर में डेढ़ लाख करोड़ रुपये की शिपिंग और समुद्री परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। अहमदाबाद जिले के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति की समीक्षा करेंगे जो भारत की प्राचीन समुद्री शक्ति का प्रतीक है।

‘दुनिया ने देखा जैश आतंकी रो-रोकर बता रहा था अपना हाल’, PM Modi बोले हम किसी की परमाणु धमकियों से नहीं डरते

अपने गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी एक रोड शो, एक जनसभा और प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे साथ ही विरासत विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

PM Modi के कार्यक्रम का शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दिवसीय गुजरात यात्रा की शुरुआत भावनगर से होगी। यहां पर पीएम मोदी एक रोड शो करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जवाहर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि भावनगर के कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी डेढ़ लाख करोड़ रुपये की शिपिंग और समुद्री परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह शहर को 100 करोड़ से अधिक रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
पीएम मोदी शनिवार को दोपहर के करीब 1 बजे अहमदाबाद जिले के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) की प्रगति की समीक्षा करने जाएंगे।
इस परिसर को भारत की प्राचीन समुद्री शक्ति का प्रतीक माना जाता है। करीब 4500 करोड़ रुपये से अधिक की ये परियोजना प्रधानमंत्री के “विरासत भी, विकास भी” के दृष्टिकोण को करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!