PM Modi के पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन असम में 18 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। दरांग में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और गुवाहाटी में रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे जिससे शहर में भीड़ कम होगी। गोलाघाट में असम बॉयो-एथोनॉल प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
‘पाकिस्तान का झूठ, कांग्रेस का एजेंडा बन जाता है’, असम के दरांग में विपक्ष पर जमकर बरसे PM Modi
आज कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे PM Modi
पीएम मोदी असम के दौरे के दूसरे दिन 18 हजार पांच सौ तीस करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्याल करेंगे। पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम0 दरांग में होगा। यहां पर प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं, गुवाहाटी में रिंग रोड परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी। इससे शहर में बढ़ती भीड़ को कम किया जा सकेगा।

