मणिपुर के चुराचांदपुर में PM Modi के दौरे के लिए लगे बैनर फाड़े जाने के विरोध में युवकों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया था जिनमें से दो को बाद में रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर पथराव किया।
PM Modi सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर होगी चर्चा
PM Modi पियर्सनमुन और फिलियन बाजार में लगाए गए कई बैनर और कटआउट तोड़ दिए गए
11 सितंबर की रात, पियर्सनमुन और फिलियन बाजार में लगाए गए कई बैनर और कटआउट तोड़ दिए गए। इस घटना के बाद, कई युवकों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद सभी को रिहा कर दिया गया, जबकि दो युवकों को हिरासत में रखा गया है।

