दिल्ली में PM Modi के 75वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार 15 परियोजनाओं का शुभारंभ करेगी। कार्यक्रमों की शुरुआत कर्तव्य पथ पर रक्तदान शिविर से होगी जिसका लक्ष्य 1000 यूनिट रक्त एकत्र करना है। गृह मंत्री अमित शाह त्यागराज स्टेडियम में इन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिसमें मंगोलपुरी का ट्रामा सेंटर मुख्य है। यह 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े का हिस्सा है।
ज्ञान भारतम् मिशन सम्मेलन को PM Modi ने किया संबोधित, भारतीय पांडुलिपियों को लेकर कही ये बात
इंडिया गेट के पास आयोजित इस शिविर का उद्देश्य 1,000 यूनिट रक्त एकत्र करना है, जो एक नया रिकार्ड स्थापित करेगा। यह प्रदर्शनी दिल्ली में मोदी सरकार की विकास संबंधी पहलों पर आधारित होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री 17 सितंबर की शाम को 101 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और पांच अस्पताल ब्लाॅक सहित कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें मंगोलपुरी में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा ट्राॅमा सेंटर भी शामिल है।
PM Modi इंडिया गेट के पास आयोजित इस शिविर का उद्देश्य 1,000 यूनिट रक्त एकत्र करना है
ये परियोजनाएं 75 विभिन्न विकास और कल्याणकारी कार्यक्रमों का हिस्सा हैं, जिन्हें 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा शाह 30 सितंबर को ओखला में दिल्ली जल बोर्ड की 3,660 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

