PM Modi ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन सिर्फ पांडुलिपियों को संरक्षित करने का एक अभियान नहीं बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक साहित्य और चेतना का उदघोष भी है। जिसके जरिए न सिर्फ देश की नई पीढ़ी बल्कि पूरी दुनिया भारतीय ज्ञान की चमक को भी देखेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश आज भारतीय धरोहरों को लौटा रहे है।
आज मणिपुर दौरे पर जाएंगे PM Modi, नस्लीय हिंसा भड़कने के बाद पहली बार यहां आ रहे प्रधानमंत्री
पांडुलिपियों के डिजिटलाइज होने व दुनिया के सामने लाने से रुकेगी पाइरेसी PM Modi
उन्होंने इस दौरान देश की प्राचीन धरोहरों की तरह दुनिया भर में बिखरी पांडुलिपियों को भी वापस लाने का ऐलान किया और कहा इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। मंगोलिया, रुस, जापान जैसे देश इस पहल में मदद कर रहे है।

