मई 2023 में नस्लीय हिंसा भड़कने के बाद पहली बार PM Modi मणिपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मैतेयी बहुल इंफाल के साथ-साथ कुकी बहुल चुड़ा चांदपुर में विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही मणिपुर के बाद प्रधानमंत्री का असम पश्चिम बंगाल और बिहार में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
PM Modi कल करेंगे मणिपुर दौरा, चूड़ाचांदपुर में कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला; ये रहा शेड्यूल
दोनों समुदायों को साधने की करेंगे कोशिश PM Modi
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा लंबे समय से नस्लीय हिंसाका शिकार रहे मणिपुर में स्थायी शांति की राह को आसान बनाने का काम करेगा। विपक्ष लंबे समय से प्रधानमंत्री के मणिपुर नहीं जाने को मुद्दा बनाता रहा है। मणिपुर के बाद प्रधानमंत्री का असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

