भाजपा PM Modi के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसमें रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर स्वच्छता अभियान और एक पेड़ मां के नाम जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए 75 शहरों में मोदी विकास मैराथन का आयोजन होगा। 25 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत अभियान शुरू होगा जो 25 दिसंबर तक चलेगा।
PM Modi : आपदा प्रभावितों के लिए प्रधानमंत्री का बड़ा एलान, हजारों लोगों को मिलेगी छत
PM Modi विकास का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए 75 शहरों में मोदी विकास मैराथन आयोजित किया जाएगा
साथ ही मोदी सरकार के विकास का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए 75 शहरों में मोदी विकास मैराथन आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने गुरुवार को सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से ”आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत” अभियान शुरू होगा, जो 25 दिसंबर तक चलेगा।

