अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दोहा हमले पर PM Modi चिंतित, कतर की संप्रभुता का किया समर्थन

On: September 11, 2025 11:40 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने बुधवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से टेलीफोन पर बात की और एक दिन पहले राजधानी दोहा पर हुए हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने इंटरनेट मीडिया पर यह जानकारी दी है।

PM Modi ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर की बात, इन बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi ने कहा है कि भारत मित्र देश कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है। हम मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करते हैं और तनाव से बचने की वकालत करते हैं। भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के समर्थन में दृढ़ता से खड़ा है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ है।

इजरायल ने मंगलवार रात कतर की राजधानी दोहा पर हमला किया। इजरायल का तर्क है कि कतर के शासक अप्रत्यक्ष रूप से हमास आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं। इस हमले ने मध्य पूर्व में स्थिति को और जटिल कर दिया है।

PM Modi कतर में अमेरिका का सैन्य अड्डा है और हमले के बाद वहां अमेरिका विरोधी भावनाएं भड़क गई 

कतर में अमेरिका का सैन्य अड्डा है और हमले के बाद वहां अमेरिका विरोधी भावनाएं भड़क गई हैं। कतर भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण देश है। भारत कतर से बहुत बड़ी मात्रा में प्राकृतिक गैस खरीदता है। कतर में बड़ी संख्या में भारतीय भी रहते हैं। दूसरी ओर, इजरायल भारत का एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार देश है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!