अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप जीत की दी बधाई, बताया – ‘गौरव का क्षण’

On: September 8, 2025 4:16 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने रविवार को राजगीर में हुए एशिया कप फाइनल में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।

GST सुधारों के लिए सम्मानित किए जाएंगे PM Modi , भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला संसद परिसर में आज से

PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और भी ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को और गौरवान्वित करें!”
PM Modi ने राजगीर में एक शानदार टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए बिहार सरकार और लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा, “मैं बिहार सरकार और लोगों की भी सराहना करना चाहूंगा, जिनके प्रयासों से राजगीर एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी कर पाया और एक जीवंत खेल केंद्र बन गया है।”
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी विजेता टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्हंने ‘एक्स’ पर लिखा, “शानदार प्रदर्शन! बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप हॉकी के फ़ाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। आप सभी ने पूरे एशिया कप में बेहतरीन खेल की मिसाल कायम की है; सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे “पूरे देश के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल” बताया।

PM Modi भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया

‘एक्स’ पर लिखा, “भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही, भारत ने विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह पूरे देश के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है। टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply