अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने शरद पवार के लिए खिसकाई कुर्सी, गिलास में पानी भी भरा

On: February 22, 2025 11:25 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

PM Modi और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में एक साथ मंच साझा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। लोग पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

PM Modi, अमित शाह और राहुल गांधी इस तरह नया CEC चुनेंगे, PMO में हुई खास मीटिंग

 

 

 

 

 

PM Modi ने शरद पवार के लिए खिसकाई कुर्सी

कार्यक्रम के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखा कि जब शरद पवार मंच पर बैठे तो पीएम मोदी ने खुद उनकी कुर्सी को एडजस्ट किया, ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। इतना ही नहीं, एक और दृश्य में पीएम मोदी ने खुद पानी की बोतल खोली, गिलास में पानी डाला और शरद पवार को पेश किया।
प्रधानमंत्री मोदी को दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन की शुरुआत करनी थी, लेकिन उन्होंने शरद पवार को आगे बुलाकर उनके साथ दीप प्रज्वलित किया। उनकी इस शालीनता ने पूरे कार्यक्रम में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

PM Modi ने जताया शरद पवार का आभार

अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने साफ कहा कि वह शरद पवार के आमंत्रण पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, “आज, शरद पवार जी के निमंत्रण पर मुझे इस गौरवशाली परंपरा में शामिल होने का अवसर मिला है।” कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और शरद पवार आपस में स्नेहपूर्ण बातचीत करते हुए भी नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पीएम मोदी की बड़प्पन भरी इस विनम्रता की सराहना कर रहे हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!