नई दिल्ली। PM Modi जापान के टोक्यो पहुंच गए हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं।
PM Modi और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच 31 अगस्त को होगी मुलाकात
जापानी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा ट्रंप टैरिफ के बीच हो रही है जो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रमुख एजेंडे होंगे।

