नई दिल्ली। PM Modi ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अधिकतम अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। साथ ही उन्होंने युवाओं से स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के देश के प्रयासों में सहयोग देने की अपील भी की।
देश भर में बुनियादी ढांचे का विकास रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रहा : PM Modi
PM Modi ने स्किल इंडिया मिशन शुरू किया है जिसके तहत करोड़ों युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कुशल जनशक्ति के रूप में तैयार किया जा रहा
वीडियो लिंक के जरिये अहमदाबाद के सरदारधाम फेज-11 में एक बालिका छात्रावास का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ”हमने स्किल इंडिया मिशन शुरू किया है जिसके तहत करोड़ों युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कुशल जनशक्ति के रूप में तैयार किया जा रहा है।

