अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे PM Modi, 6000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

On: August 25, 2025 9:00 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

अहमदाबाद। PM Modi सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। वह अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा में लगभग छह हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह अहमदाबाद में एक रोड शो भी करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

PM Modi की चीन यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के लिए बेहद अहम: चीनी राजदूत

राज्य सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने बताया कि अहमदाबाद में PM Modi 916 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन, जबकि 2209 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उत्तर गुजरात बिजली बोर्ड की 608 करोड़ रुपये की लागत से बिजली वितरण प्रणाली और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झुग्गी बस्तियों का विकास किया जाएगा।

PM Modi : 1624 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन वाला सरदार पटेल रिंग रोड प्रोजेक्ट भी शुरू किया जाएगा

1624 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन वाला सरदार पटेल रिंग रोड प्रोजेक्ट भी शुरू किया जाएगा। वह गांधीनगर में 555 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। बिजली वितरण परियोजना और पेथापुर व रंधेजा में जल आपूर्ति लाइनों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही राज्य स्तरीय डेटा स्टोरेज सेंटर और स्टार्म वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर की आधारशिला भी रखी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!