नई दिल्ली। PM Modiने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन सरल नेता हैं और राजनीति में खेल नहीं करते। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के जमीनी नेता रहे हैं। बताया जाता है कि राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
PM Modi ने की सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात, कहा- उनके अनुभव से देश को होगा बहुत लाभ
PM Modi राधाकृष्णन की प्रशंसा की
राजग संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने राधाकृष्णन का सदस्यों से परिचय कराया और उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के साथ अपने चार दशक लंबे जुड़ाव को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि वे राधाकृष्णन को तब से जानते हैं, जब उनके बाल काले थे। उन्होंने विभिन्न क्षमताओं में उनके योगदान की प्रशंसा भी की।

