अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अब समुद्र मंथन करेगा भारत, निकलेंगे देश को मालामाल करने वाले ‘रत्न’, PM Modi का ऐलान

On: August 16, 2025 7:22 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi : पिछले दो दशकों के दौरान घरेलू क्षेत्र में तेल व गैस के भंडार खोजने के लिए अभियान का बहुत ही उत्साहजनक परिणाम नहीं दिखा है। भारत अपनी कुल तेल खपत का 87 फीसद आयात करता है। ऐसे में शुक्रवार को लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अपने भाषण में PM Modi ने गहरे समुद्र के भीतर तेल व गैस के भंडार खोजने के काम को मिशन मोड पर शुरू करने की घोषणा की है।

आज पूर्व PM वाजपेयी की पुण्यतिथि, सदैव अटल पहुंच राष्ट्रपति और PM Modi ने किया नमन

हाल के समय में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अंडमान निकोबार क्षेत्र में बड़े हाइड्रोकार्बन भंडार मिलने के संकेत दिए हैं, इसको देखते हुए पीएम मोदी की घोषणा काफी अहम माना जा रहा है।

अभी भारत अपनी जरूरत के लिए रूस से काफी तेल खरीद रहा है जिसकी वजह से अमेरिका से रिश्ते खराब हो रहे हैं। तेल व गैस उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश को इससे भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

देश ऊर्जा सुरक्षा में आत्मनिर्भर होगा
यही वजह है कि PM Modi ने अपने भाषण में दो बार इस बात का जिक्र किया कि विदेशों से ऊर्जा आयात करने पर देश को कितनी ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ रही है और इसका समाधान तभी होगा जब देश ऊर्जा सुरक्षा में आत्मनिर्भर होगा।

पहले उन्होंने कहा कि हम एनर्जी के लिए बहुत सारे देशों पर निर्भर हैं, पेट्रोल-डीजल-गैस आयात पर लाखों करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लाखों करोड़ रुपए हमें खर्च करके लाना पड़ता है। हमें इस संकट से देश को आत्मनिर्भर बनाना, ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरूरी है। 11 वर्ष में सोलर एनर्जी 30 गुणा बढ़ी है।

भारत परमाणु ऊर्जा के लिए 10 नये रिएक्टरों पर काम हो रहा है PM Modi

पनबिजली का विस्तार हो रहा है, मिशन ग्रीन हाइड्रोजन में हजारों करोड़ रुपए निवेश हो रहे हैं। परमाणु ऊर्जा की क्षमता दस गुणा बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। परमाणु ऊर्जा के लिए 10 नये रिएक्टरों पर काम हो रहा है।

इसके बाद उन्होंने फिर से तेल व गैस आयात पर होने वाले भारी भरकम खर्चे का जिक्र करते हुए कहा कि “अगर हम ऊर्जा में दूसरों पर निर्भर नहीं होते यह धन नौजवानों के भविष्य, गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने, देश के किसानों के कल्याण में, गांव की परिस्थितियों को बदलने में काम आता, लेकिन हमें विदेशों को देना पड़ता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!