अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने लाल किले से दुश्मनों को दी चेतावनी, कहा- आगे कोशिश की तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

On: August 15, 2025 10:34 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली, । 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर PM Modi ने ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सलाम किया है। लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जांबाज सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। सेना ने सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती पर घुसकर आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। आतंकी इमारतों को खंडहर बना दिया।

PM Modi ने दिवाली से पहले जीएसटी में परिवर्तन का वादा किया, कहा- कम होंगे टैक्स

PM Modi ने अपने भाषण में कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में सीमापार से आए आतंकियों ने कत्लेआम किया था। धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। पत्नी के सामने पति को गोली मार दी। बच्चों के सामने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व भी इस नरसंहार से हैरान था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है।”

PM Modi ने कहा, “22 अप्रैल के बाद हमने सेना को खुली छूट दी, रणनीति और लक्ष्य सेना तय करे, समय भी वह चुने। सेना ने वह करके दिखाया, जो कई दशकों तक कभी नहीं हुआ। सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती पर घुसकर आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। आतंकी इमारतों को खंडहर बना दिया। पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ी हुई है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नई-नई जानकारी आ रही है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि भारत न्यूक्लियर की धमकी को सहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे समय से चला आया है, लेकिन इसे अब सहा नहीं जाएगा।” प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है। हमने ‘न्यू नॉर्मल’ प्रस्थापित किया।

PM Modi भारत न्यूक्लियर की धमकी को सहने वाला नहीं है

आतंक को, उन्हें पालने वालों को और आतंकवादियों को ताकत देने वालों को हम अलग-अलग नहीं मानते हैं। वह मानवता के समान दुश्मन है। उनके बीच कोई फर्क नहीं है।

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने दुश्मनों को चेताया कि अगर उन्होंने आगे भी कोशिश जारी रखी तो हमारी सेना अपनी शर्तों, निर्धारित समय और अपने तौर-तरीके से लक्ष्य तय करेगी और इस लक्ष्य को अमल में लाया जाएगा। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!