अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

On: August 13, 2025 3:09 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई। राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी और भारत की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं।

अनुसंधान के क्षेत्र में अरबों डॉलर निवेश कर रहा भारत- PM Modi

फोन पर बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने व्यापार, संपर्क, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और जन-से-जन संबंध जैसे कई अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और भारत तथा मध्य एशिया के बीच प्राचीन संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया, “उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने हमारे द्विपक्षीय सहयोग के अहम क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की और भारत–उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के हमारे साझा संकल्प को दोहराया।” इसके साथ ही, दोनों नेताओं ने संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

बता दें कि भारत-उज्बेकिस्तान के बीच काफी गहरे संबंध हैं। दोनों देशों के संबंध इतिहास की गहराइयों में जड़ें जमाए हुए हैं। संस्कृत और पाली साहित्य में काम्बोज का बार-बार उल्लेख मिलता है, जिसमें वर्तमान उज़्बेकिस्तान के कुछ हिस्से भी शामिल माने जाते हैं।

PM Modi  भारत-उज्बेकिस्तान के बीच काफी गहरे संबंध हैं

बताया जाता है कि महाभारत में शक जाति ने कौरवों की ओर से भाग लिया था। प्राचीन व्यापार मार्ग ‘उत्तरपथ’ उज़्बेकिस्तान से होकर गुजरता था। बाद के समय में उज़्बेकिस्तान के फ़रगाना, समरकंद और बुखारा, भारत को यूरोप और चीन से जोड़ने वाले व्यापार मार्गों के प्रमुख नगर बन गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!