अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मालदीव में PM Modi को गार्ड ऑफ ऑनर, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता

On: July 25, 2025 7:05 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

माले/नई दिल्ली । PM Modi को शुक्रवार को मालदीव की राजधानी माले के रिपब्लिक स्क्वायर में औपचारिक स्वागत समारोह और गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। वह मालदीव के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी मौजूद थे।

PM Modi के विदेशी दौरों पर 2021 से 2024 तक खर्च हुए 295 करोड़

समारोह के दौरान बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान पीएम मोदी के सम्मान में माले में रक्षा मंत्रालय की इमारत को पीएम मोदी की तस्वीर से सजाया गया। उनकी बड़ी सी तस्वीर बिल्डिंग पर लगाई गई।

इससे पहले राष्ट्रपति मुइज्जू स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और PM Modi का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मालदीव के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “माले पहुंचा। राष्ट्रपति मुइज्जू द्वारा स्वयं एयरपोर्ट पर आकर स्वागत करने से अभिभूत हूं।

मुझे विश्वास है कि भारत-मालदीव की मित्रता आने वाले समय में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगी।”  रिपब्लिक स्क्वायर में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘वंदे मातरम’ के नारों से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने वहां उपस्थित बच्चों से भी मुलाकात की और उनके बनाए चित्रों पर हस्ताक्षर किए।

कुरुंबा विलेज रिज़ॉर्ट पहुंचने पर बच्चों ने पारंपरिक शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। एक बच्चे ने बताया, “मैंने यह पेंटिंग अपनी मां की मदद से बनाई थी। मुझे विश्वास नहीं था कि प्रधानमंत्री जी सच में उस पर ऑटोग्राफ देंगे। जब उन्होंने साइन किया, तो मैं खुशी से झूम उठा!”

PM Modi भारतीय प्रवासी भारत और मालदीव के बीच मित्रता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं

PM Modi ने अपने एक्स पोस्ट में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “भारतीय प्रवासी भारत और मालदीव के बीच मित्रता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके आत्मीय स्वागत के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!