अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत

On: July 24, 2025 3:03 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली,। PM Modi का लंदन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

‘हिंसा पर हो रही संविधान की जीत’, मानसून सत्र शुरू होने से पहले PM Modi क्यों कही ये बात?

PM Modi  ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें साझा कर लिखा, “ब्रिटेन में भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं। भारत की प्रगति के प्रति उनका स्नेह और जुनून सचमुच उत्साहवर्धक है।”

प्रधानमंत्री का भारतीय समुदाय के सदस्यों ने स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और वे भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। वहीं पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर और हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

PM Modi ने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी के लिए लाभदायक बताया है। उन्होंने कहा इससे रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे।

लंदन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में इस दौरे की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, लंदन पहुंच गया हूं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी। हमारा ध्यान हमारे लोगों के लिए समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर रहेगा। वैश्विक प्रगति के लिए भारत-ब्रिटेन की मज़बूत दोस्ती जरूरी है।

पीएम की ये चौथी ब्रिटेन यात्रा है। उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने न्योता दिया था। इसके बाद वे 2 दिन के लिए मालदीव दौरे पर जाएंगे।

PM Modi की मुलाकात ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स से भी होगी

कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली ब्रिटेन यात्रा है। प्रधानमंत्री की मुलाकात ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स से भी होगी। यह उनकी चौथी ब्रिटेन यात्रा है। उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने न्योता दिया था। ब्रिटेन में पीएम मोदी रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देंगे। भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड डील को औपचारिक रूप दिया जाएगा। इसके बाद वह मालदीव जाएंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Aadhaar Card Update-आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना लाइन में लगे स्मार्टफोन से अपडेट करें Email, वो भी बिल्कुल मुफ्त

Leave a Reply