अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘हिंसा पर हो रही संविधान की जीत’, मानसून सत्र शुरू होने से पहले PM Modi क्यों कही ये बात?

On: July 22, 2025 3:10 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर अपेक्षित चर्चा के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन का रुख तय करते हुए कहा कि यह सत्र विजयोत्सव की तरह है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सांसद इस भावना को एक स्वर में अभिव्यक्त करेंगे।

गर्मजोशी और स्नेह से अभिभूत’: PM Modi ने बिहार में स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती से मुलाकात की

सत्र शुरू होने से पहले संसद परिसर में अपनी अपनी पारंपरिक टिप्पणी में PM Modi ने कई सकारात्मक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बम और बंदूक पर संविधान की जीत हो रही है। माओवाद प्रभावित इलाका तेजी से कम हो रहा है और रेड जोन अब हरित विकास क्षेत्र में बदल रहा है।

‘देश के लिए गर्व वाला सत्र है’ PM Modi

PM Modi ने कहा, यह मानसून सत्र देश के लिए बेहद गर्व वाला सत्र है। यह राष्ट्र के लिए विजय उत्सव की तरह है। दुनिया ने सशस्त्र बलों की क्षमता देखी। उन्होंने अपने लक्ष्य का शत प्रतिशत हासिल किया। अर्थव्यवस्था को भरपूर बारिश से बढ़ावा मिल रहा है। बीते एक दशक में शांति और प्रगति का माहौल रहा, जबकि महंगाई दर कम रही है।

पिछले 10 वर्षों की तुलना में जलाशय का स्तर तीन गुना हो गया है, जिससे अर्थव्यवस्था को काफी लाभ होगा। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआईए पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग को लेकर एकजुट हो रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावे पर भी विपक्ष बहस कराना चाहता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!