अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है – PM Modi

On: July 18, 2025 1:37 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्‍ली। PM Modi आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। पीएम मोदी दोनों राज्यों में हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम के इस दौरे से राज्‍यों में खुशी का माहौल है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में 18 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है।

रेलवे ने बिहार को दी बड़ी सौगात: PM Modi 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने बिहार दौरे को लेकर एक पोस्‍ट साझा किया। उन्‍होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। सुबह करीब 11.30 बजे मोतिहारी में कनेक्टिविटी, आईटी और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन शिलान्यास करने का सौभाग्य मिलेगा। इससे यहां के लोगों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खुलेंगे।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बिहार के विभिन्न स्थानों से लखनऊ और दिल्ली के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

PM Modi के दौरे और सौगातों को लेकर डीडीयू मंडल के वाणिज्य प्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से शुक्रवार को चार अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें दो ट्रेनें डीडीयू मंडल से गुजरेंगी। पहली राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और दूसरी मालदा टाउन से गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस है।

PM Modi बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है

राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस डीडीयू में शुक्रवार को 15.40 बजे पहुंचेगी और 15.50 बजे रवाना होगी। वहीं, मालदा टाउन से गोमतीनगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस को भागलपुर से चलाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!