नई दिल्ली। ब्रिक्स संगठन की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही PM Modi ने यह साफ कर दिया है कि भारत की कोशिश इस संगठन को नए रूप में परिभाषित करने की होगी। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के अगले वर्ष का नेतृत्व भारतीय प्रधानमंत्री को सौंपा गया।
PM Modi ने बोलीविया और उरुग्वे के राष्ट्रपतियों से की मुलाकात; प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
PM Modi अगले वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में हम सभी विषयों पर करीबी सहयोग जारी रखेंगे
मोदी ने कहा- ‘अगले वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में हम सभी विषयों पर करीबी सहयोग जारी रखेंगे। हम ब्रिक्स को नए रूप से परिभाषित करने पर काम करेंगे। ब्रिक्स का मतलब होगा, बिल्डिंग रेसिलिएंस एंड इनोवेशन फार कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी (क्षमता निर्माण, सहयोग व सतत विकास के लिए अन्वेषण)।’

