अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आतंकियों के निशाने पर था PM Modiका प्लेन, मुंबई पुलिस को आया था फोन

On: February 13, 2025 4:04 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली : PM Modi इन दिनों फ्रांस और अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं। यात्रा के लिए रवाना होते समय PM मोदी कथित तौर पर आतंकवादियों के निशाने पर थे। मुंबई पुलिस ने बुधवार को इकी जानकारी दी। न्यूज एजेंसी ANI ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया, पुलिस कंट्रोल रूम में 11 फरवरी को एक कॉल आई थी, जिसमें उन्हें कहा गया था कि आतंकवादी प्रधानमंत्री के विमान पर हमला कर सकते हैं। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, धमकी का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया और उनके रवाना होने से पहले स्थिति का आकलन करने के लिए जांच शुरू की गई।

पेरिस डिनर में पहुंचे PM Modi का राष्ट्रपति मैक्रों ने यूं किया स्वागत

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

PM Modi विदेश यात्रा पर जाने के दौरान आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, ’11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई थी, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि विदेश यात्रा पर जाने के दौरान आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की।’ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

PM Modi की फ्रांस, अमेरिका यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फ्रांस पहुंचे और उनके आगमन पर भारतीय प्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने AI एक्शन समिट और 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया।
बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में AI एक्शन समिट के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की, जहां उन्होंने AI द्वारा भारत में लाए जाने वाले ‘अविश्वसनीय अवसरों’ पर चर्चा की। भारतीय मूल के ‘अल्फाबेट इंक’ के CEO सुंदर पिचाई ने इस बात पर भी चर्चा की कि गूगल और भारत देश के ‘डिजिटल परिवर्तन’ पर कैसे मिलकर काम कर सकते हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!