अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा : PM Modi

On: July 3, 2025 9:15 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

अकरा। PM Modi ने गुरुवार को कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखा है और स्थिर राजनीति एवं सुशासन की नींव पर देश जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। घाना की संसद में अपने ऐतिहासिक संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल वृद्धि में लगभग 16 प्रतिशत का योगदान देता है।

PM Modi को घाना के राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित, बोले- समस्याओं का हल कूटनीति से हो युद्ध से नहीं

प्रधानमंत्री ने सदन में कहा, “आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती उभरती अर्थव्यवस्था है। स्थिर राजनीति और सुशासन की नींव पर भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।” पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत को जनसांख्यिकी का लाभ मिल रहा है।

PM Modi ने अपने संबोधन के दौरान कहा, “भारत में अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है। भारत एक इनोवेशन और टेक्नोलॉजी सेंटर है, जहां वैश्विक कंपनियां आना चाहती हैं।” उन्होंने कहा, “हमें दुनिया की फार्मेसी के रूप में पहचाना जाता है।

आज भारतीय महिलाएं विज्ञान, अंतरिक्ष, विमानन और खेल में अग्रणी हैं। भारत चंद्रमा पर पहुंच गया है और आज एक भारतीय ऑर्बिट में हमारे मानव अंतरिक्ष मिशन को पंख दे रहा है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत के लोगों ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जब हम स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे।

PM Modi  भारत में अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम 

उन्होंने कहा, “घाना प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, भारत इस राह पर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।” पीएम मोदी ने कहा कि पूरे अफ्रीका महाद्वीप में 200 से अधिक भारतीय परियोजनाएं कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक क्षमता को बढ़ाती हैं। हर साल, भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन नए अवसर पैदा करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!