नई दिल्ली। PM Modi का 9 दिवसीय विदेश दौरा बुधवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान वह अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई देशों की यात्रा करेंगे।
PM Modi ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की
इसके अलावा वह ब्राजील की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सम्मेलन में वह ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। आइये जानते हैं उनकी यह यात्रा कैसे ग्लोबल साउथ में भारत की धमक बढ़ाएगी।
PM Modi की घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी और वह पिछले तीन दशक में यहां आने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं
यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी और वह पिछले तीन दशक में यहां आने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। घाना के राष्ट्रपति जान महामा 2015 में इंडिया- अफ्रीका फोरम समिट के लिए भारत आए थे। वह जनवरी 2025 में तीसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं।

