अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi 2 से 9 जुलाई के बीच पांच देशों की करेंगे यात्रा, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

On: June 28, 2025 1:16 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi 2-3 जुलाई को घाना की यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह घाना यात्रा तीन दशकों के बाद हो रही है। यात्रा के दौरान PM Modi घाना के राष्ट्रपति के साथ मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने और आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग तथा विकास सहयोग को साझेदारी के माध्यम से बढ़ाने के लिए आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

PM Modi ने कैबिनेट के फैसलों को सराहा, बोले- लोगों का जीवन और आसान होगा

यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और इकोवास (पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय) और अफ्रीकी संघ के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगा।

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 3 से 4 जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। प्रधानमंत्री के रूप में इस देश की उनकी पहली यात्रा होगी और 1999 के बाद से प्रधानमंत्री स्तर की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर के साथ वार्ता करेंगे और भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। PM Modi की ओर से त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने की भी उम्मीद है। प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को नई गति प्रदान करेगा।

PM Modi भारत और अर्जेंटीना के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेगी

अपनी यात्रा के तीसरे चरण में अर्जेंटीना गणराज्य के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 4 और 5 जुलाई को अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी और रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय यात्रा भारत और अर्जेंटीना के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!