ढाका। बांग्लादेश के अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस ने PM Modi को लिखे पत्र में कहा है कि आपसी सम्मान और समझ की भावना लोगों के कल्याण के लिए काम करने में भारत और बांग्लादेश का मार्गदर्शन करती रहेगी।
बदरीनाथ धाम में PM Modi का ड्रीम प्रोजेक्ट, झीलों की सुंदरता लौटाने को झील में उतरी राफ्ट
नका यह बयान पीएम मोदी के उस संदेश के जवाब आया है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के लोगों और वहां के अंतरिम नेता यूनुस को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी थीं।
मोहम्मद यूनुस ने की PM Modi की लीडरशिप की तारीफ
यूनुस ने रविवार को एक्स पर इस संबंध में दो पत्र पोस्ट किए। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का विचारशील संदेश दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों को दर्शाता है।

