अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पूर्वोत्तर में हो रहा है अभूतपूर्व विकास : PM Modi

On: May 24, 2025 10:55 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: PM Modi ने शुक्रवार को दो दिवसीय ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन करते हुए कहा, पूर्वोत्तर क्षेत्र अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है और सरकार इस क्षेत्र की विकास गाथा को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां की विविधता इसकी सबसे बड़ी ताकत है और यह क्षेत्र विकास में अग्रणी बनकर उभर रहा है।

PM Modi : नई दिल्ली में राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उद्घाटन

पीएम ने कहा कि उनकी सरकार के लिए ‘ईस्ट’ का मतलब है- ‘सशक्तीकरण, कार्य, सुदृढ़ीकरण और परिवर्तन।’ एक समय था जब पूर्वोत्तर को केवल सीमांत कहा जाता था यह बम, बंदूक और नाकेबंदी का पर्याय था जिसने वहां के युवाओं से बहुत से अवसर छीन लिए। पिछले दशक में पूर्वोत्तर में 10,000 से अधिक युवाओं ने हिंसा छोड़ दी है।

PM Modi शिक्षा क्षेत्र में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया

यहां शिक्षा क्षेत्र में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, चाहे आतंकवाद हो या नक्सलवाद, हमारी सरकार की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर क्षेत्र के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नौकरशाह, राजनयिक तथा अन्य लोग शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन सत्र में उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, अनिल अग्रवाल तथा अन्य लोग शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!