अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने देशनोक में विश्वप्रसिद्ध करणी माता मंदिर में किए दर्शन

On: May 23, 2025 12:43 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

बीकानेर: PM Modi ने राजस्थान में बीकानेर जिले में स्थित देशनोक में विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए।

PM Modi कल पूर्वोत्तर निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

श्री मोदी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आर्शीवाद लिया। श्री मोदी पहली बार करणी माता मंदिर आये हैं। इस दौरान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री देशनोक पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व श्री मोदी करीब दस बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पर पहुंचे और वह हेलीकॉप्टर से देशनोक के लिए रवाना हुए थे।

PM Modi देशनोक पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

श्री मोदी मंदिर में दर्शन के बाद देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां वह पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशन देशनोक का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पलाना में 26 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!